एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।  राजधानी के मलिहाबाद में पकड़ी गई अवैध असलहा फैक्ट्री के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मलिहाबाद के चर्चित तिहरे हत्याकांड के आरोपी लल्लन खां का भतीजा ख्वाजा मोहम्मद गौस है, जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

गौस का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश या भारत तक सीमित नहीं

पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से यह जानकारी मिली है कि गौस का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश या भारत तक सीमित नहीं, बल्कि उसका संबंध पोलैंड, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों से भी है। इनपुट के मुताबिक, गौस के पास चीन निर्मित आधुनिक हथियार भी थे। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं, और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

छापेमारी से पहले ही हो गया था फरार

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस ने हकीम सलाऊद्दीन के घर छापा मारा, उसी दौरान गौस को इसकी भनक लग गई और वह बड़ी मात्रा में असलहों को लेकर फरार हो गया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स में कई संदिग्ध नंबर, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और विदेशी संपर्क सामने आए हैं।

कबाड़ से खरीदे जाते थे असलहे बनाने के सामान

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह शहर के कबाड़ बाजारों से कारतूस, लोहे के उपकरण और अन्य हथियार बनाने का सामान खरीदता था। पुलिस अब उन कबाड़ियों की तलाश में भी जुट गई है, जिनसे ये सामान खरीदा जाता था। हालांकि इस दिशा में अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है।

जेल में बंद असलहा तस्कर से रिमांड पर होगी पूछताछ

मलिहाबाद में पकड़े गए एक प्रमुख तस्कर से लखनऊ जेल में रिमांड पर कड़ी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी है। उसका मोबाइल रिकॉर्ड खंगालने पर कई तस्करों की पहचान हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को उम्मीद है कि गौस के नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आएंगे।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करेगी पुलिस

पूछताछ के दौरान पुलिस जेल में ही उससे उसके सहयोगियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करेगी।तस्कर से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क पर भी शिकंजा कस सकती है। मलिहाबाद में पकड़ी गई फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में निर्मित व अधनिर्मित असलहे, उपकरण और कच्चा माल बरामद हुआ था।

सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही

इसी के बाद से पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां सक्रिय हुई और पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाने में जुट गई है। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और जैसे ही कोई बड़ी जानकारी सामने आएगी, उसे मीडिया से साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की पहल: कानून-व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार”

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर राज्य महिला आयोग की बड़ी पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *