एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन तत्काल उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिवार कोहराम मच गया है। मृतक बिल्डिंग मटेरियल का कारोबारी था।
मृतक बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का करता था कारोबार
बता दें कि रविवार को शाम को करीब आठ बजे सुनील यादव पुत्र राम उजागर यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम हंसखेड़ा थाना पारा लखनऊ के द्वारा अवैध देशी तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली गयी, जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा ट्रामा सेंटर के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सुनील उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील इलाके में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कारोबार करता था। बीते कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों की बात चीत बंद थी।
अचानक आक्रोशित होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया
सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की । प्रथम दृष्टया जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि सुनील उपरोक्त अत्याधिक गुस्सैल प्रवृति के व्यक्ति थे तथा आज काफी नशे में थे, घर में किसी बात पर अचानक आक्रोशित होकर स्वतः देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। गोली की आवाज सुनकर बेटा राॅक, बिटिया तनुजा और अंशिका मौके पर पहुंची। घटना में प्रयुक्त अवैध देशी तमंचा को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल
यह भी पढ़े : अंतरराज्यीय धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, छह राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़े : मासूम के साथ अश्लील हरकत कराने वाला स्कूल वैन चालक गिरफ्तार
यह भी पढ़े : हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर आज से कटेगा चालान
यह भी पढ़े : 68वीं वार्षिक प्रतियोगिता में मेरठ जोन ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

