एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश एएनटीएफ थाना बाराबंकी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अन्तर्राज्यीय मार्फीन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 60 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

बिहार में नरियार राज वाटर पार्क से किया गिरफ्तार

इसके अलावा एक बोलेरो गाड़ी, दो मोबाइल फोन और एक आईकार्ड भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी 6 जुलाई की रात करीब 12:20 बजे बिहार के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियार राज वाटर पार्क के सामने, NH-27 पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश तिवारी (उम्र 44 वर्ष) पुत्र रामनारायण तिवारी, निवासी माधोपुर मधु, थाना बरुराज, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में रह रहा था।

गिरफ्तार तस्कर ने किया बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गई तो अभियुक्त राजेश तिवारी द्वारा बताया गया कि मुझे “अ” नामक व्यक्ति ने (सिलीगुड़ी) में मादक पदार्थ दिया था तथा निर्देशित किया था कि उसे छतैनी पूर्वी चम्पारण लेकर जाओ जहाँ “ब” नाम के व्यक्ति उससे आकर लेगा । मैं माल लेकर बोलेरो गाड़ी से बाग डोगरा से चला था नरियार पहुंचा कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया । अभियुक्त से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियां प्राप्त हुयी है।

नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी

अभियुक्त से हुई पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह की पहचान कर विधिक कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : कंधे देते-देते थक चुका बाप, तीसरी औलाद की मौत पर टूटा सब्र, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *