एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक मासूम की जान उस समय चली गई जब वह खेलते-खेलते एक खुले ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। हादसे में घायल सात वर्षीय फहद को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
खेलते समय अचानक गेंद ट्रांसफार्मर के पास चला गया
यह दर्दनाक घटना फूलबाग शंकरपुरी कॉलोनी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कॉलोनी के कुछ बच्चे सुबह क्रिकेट खेल रहे थे, तभी खेल के दौरान गेंद ट्रांसफार्मर के पास चली गई। गेंद उठाने गया फहद ट्रांसफार्मर से छू गया और तेज करंट की चपेट में आकर मौके पर ही झुलसकर गिर पड़ा।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को फौरन अस्पताल ले गए। लेकिन, इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं।
स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली कई दिनों से टूटी हुई थी। लोगों ने इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों और लाइनमैन से कई बार शिकायत भी की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी का परिणाम रहा कि एक मासूम इसकी चपेट में आ गया। ।घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है और लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।इसको लेकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया।
यह भी पढ़े : आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई थी फटकार
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह
यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़
यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर
]यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
