एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी की राजधानी के मोहनलालगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन के एक गंभीर मामले में वांछित शातिर आरोपी मदनराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है।

इसके खिलाफ 17 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी एफआईआर

शिकायतकर्ता नीलाम्बर झा ने 17 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन उन्हें न तो उसका कब्जा मिला और न ही पैसा वापस किया गया। जांच में सामने आया कि यह धोखाधड़ी एच.आर. इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिए की गई थी, जिसमें मदनराम एडिशनल डायरेक्टर था।पुलिस के मुताबिक, मदनराम अपने साथियों प्रमोद उपाध्याय और विनोद उपाध्याय के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को प्लॉट के नाम पर झांसा देता था और रजिस्ट्री करवा कर उन्हें ठग लेता था। यह गिरोह खासतौर पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मचारियों को निशाना बनाता था।

आरोपियों के 19 बैंक खाते फ्रीज कर 15 लाख रुपये की राशि जब्त की

मोहनलालगंज पुलिस ने मदनराम को बलिया जिले के गांव खरौनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक इनोवा क्रिस्टा कार बरामद की गई, जो अपराध की आय से खरीदी गई थी। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के 19 बैंक खाते फ्रीज कर 15 लाख रुपये की राशि जब्त की है और चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं।मदनराम के खिलाफ अब तक कुल छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और उसके बाकी साथियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *