एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के बिजनौर थानाक्षेत्र में धान की रोपाई कर रहे किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि किसान के साथ धान की रोपाई कर रही पत्नी और तीन बच्चे भी इसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए। खेत पर काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े और अस्पताल लेकर भागे, जहां पर किसान को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और बच्चों को उपचार चल रहा है।
धान की रोपाई करते समय अचानक राजेश के ऊपर गिरी बिजली
पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र के गांव हिम्मत खेड़ा गांव के निवासी राजेश कुमार वर्मा उम्र करीब 55 साल अपनी पत्नी श्याम दुलारी और तीन बच्चों के साथ शनिवार को दोपहर तीन बजे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली आकर राजेश के ऊपर गिरी । जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई, वहीं उनके साथ धान की रोपाई कर रही पत्नी और बच्चे भी बेहोश हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
पास के खेत में काम कर रहे लोग दौड़ और पत्नी और बच्चों को होश में आने के बाद राजेश को बंथरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और बच्चों का भी अस्पताल में उपचार कराया गया। हालात में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
खेत में धान की रोपाई कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली,मौत
जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव (28 वर्ष) पुत्र गौरीशंकर दोपहर धान की रोपाई करने परिवार के साथ खेत में गए हुए थे। खेत में धान रोपाई कर रहे थे कि अपरान्ह अचानक तेज गरज चमक के साथ तेज से बारिश शुरू हो गई। युवक बारिश से बचने के लिए ने खेत के बगल में महुआ के पेड़ के नीचे जा कर बैठ गया। उसी समय तेज आवाज के साथ उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
मृतक शादी व्याह में खाना बनाने का कार्य करता था
परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शादी व्याह में खाना बनाने का कार्य करता था।कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार रवि रंजन कश्यप राजस्व कर्मियों के साथ मृतक के घर पहुंचकर दैवीय आपदा राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी मंजू देवी और पांच वर्षीय बेटे आदित्य सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश
यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित
यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार
यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
