एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में शुक्रवार को मेट्रो सेवा में एक गंभीर और लापरवाही पूर्ण घटना सामने आई। हजरतगंज स्टेशन से चढ़े एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने चलती मेट्रो में यात्रियों, विशेषकर छात्राओं और महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। आरोपी की हरकतें मेट्रो के एक यात्री ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हालांकि, वीडियो में आरोपी का चेहरा स्पष्ट नहीं है।

छात्राओं पर गंदे इशारे, यात्रियों से अभद्रता

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच हुई जब करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति हजरतगंज स्टेशन से मेट्रो में सवार हुआ। वह पहले एक कोने में बैठा, फिर अचानक डिब्बा बदलकर उस कोच में पहुंच गया जहां महिलाएं और एक परिवार बैठे थे। आरोपी ने वहां मौजूद छात्राओं को गंदे इशारे करने शुरू कर दिए और अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा।

परिवार और अन्य यात्री भी बने निशाना

आरोपी की हरकतें देखकर महिलाएं और एक पूरा परिवार परेशान होकर दूसरे डिब्बे में चले गए। वहीं बगल में बैठे एक पुरुष यात्री से भी उसने बदसलूकी की, जिससे वह व्यक्ति भी सीट छोड़कर दूसरी जगह चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी चिल्ला-चिल्लाकर प्रदेश के नेताओं को गालियां दे रहा था और लगातार अशांति फैला रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद नशे की हालत में व्यक्ति का अंदर प्रवेश करना, यात्रियों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। हजरतगंज स्टेशन पर आरोपी ने बाकायदा टोकन लिया और सामान्य चेकिंग के बाद मेट्रो में सवार हुआ।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही मेट्रो सुरक्षा टीम

घटना मेट्रो के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की सुरक्षा टीम फुटेज की समीक्षा कर आरोपी की पहचान में जुट गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि किसी यात्री को असुविधा हुई है तो इसके लिए मेट्रो प्रशासन खेद व्यक्त करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेट्रो प्रशासन सुरक्षा को लेकर नहीं गंभीर

इस घटना ने एक बार फिर से सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यात्रियों की मांग है कि मेट्रो में सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए और हर डिब्बे में स्टाफ या गार्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़े : मासूम से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला

यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट: दुबई से कट्टर मौलानाओं की मदद से खड़ी की जा रही थी बड़ी साजिश

यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…

यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *