photo साबिर के हत्यारोपी गिरफ्तार ।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र में 28 जून को रायबरेली निवासी साबिर की गई हत्या का पुलिस ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली महिला शाबाना और उसके सहयोगी राशिद उर्फ शाबान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि साबिर की हत्या बदले की भावना से की गई थी।

बेटे की हत्या का बदला लेने को दी चार लाख की सुपारी

थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, मृतक साबिर मूलरूप से रायबरेली का निवासी था और बीते 28 जून को मदेयगंज क्षेत्र में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में साबिर के भाई वसीम की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना घोषी, उसके परिवार और सईद अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह हत्या वर्ष 2017 में पप्पू घोषी की हत्या का बदला लेने के लिए कराई गई थी, जिसमें साबिर अभियुक्त था।

रायबरेली से लखनऊ बुलाकर की गई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश मुन्ना घोषी, उसकी पत्नी शाबाना और बेटा शादाब ने मिलकर रची थी। शाबाना ने अपने पति के दोस्त राशिद को चार लाख रुपये देकर साबिर को रायबरेली से लखनऊ बुलवाया। घटना वाले दिन राशिद ने साबिर को लाकर शिवनगर ढाल स्थित सईद अहमद के घर पहुंचाया, जहां पहले से मौजूद मुन्ना घोषी, उसका बेटा शादाब, भतीजा नसीम, मकान मालिक सईद अहमद और ड्राइवर अनिल सोनकर ने मिलकर साबिर पर चापड़, हथौड़ी और फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

इस मामले में पहले ही मकान मालिक सईद अहमद को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब महिला मुख्य साजिशकर्ता शाबाना और उसके सहयोगी राशिद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने कहा – जल्द अन्य अभियुक्त भी होंगे गिरफ्तार

थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और शेष को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की पहल: कानून-व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार”

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *