एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन चेकिंग अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अभियान में लखनऊ संभाग के सभी छह जनपदों के अधिकारी शामिल रहे और कुल 770 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सात वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया।

अभियान के दौरान छह जनपदों के नौ पीटीओ रहे मौजूद

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर राजधानी लखनऊ में चल रहे सघन प्रवर्तन चेकिंग अभियान के दूसरे दिन अलग-अलग चौक-चौराहों पर आरटीओ, एआरटीओ, पीटीओ और प्रवर्तन सिपाही इन्फोर्समेंट करते दिखायी दिये। दूसरे दिन अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल के अलावा लखनऊ संभाग के सभी 6 जनपदों के नौ पीटीओ अफसर भी शामिल रहे।

सात वाहनों को किया सीज

इस दौरान बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने, चार पहिया वाहन में ब्लैक फिल्म के प्रयोग आदि अभियोजन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन कुल 770 वाहनों का चालान तथा 7 वाहनों को निरुद्ध किया गया। जिसमें हेलमेट से अभियोग में 678 वाहनों के तथा सीट बेल्ट के अभियोग में 92 वाहनों के चालान किए गए। उक्त के अतिरिक्त 7 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया।

इन स्थानों पर चलाया गया चेकिंग अभियान

अभियान महानगर चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, घंटाघर / चौक तथा बंगला बाजार, आशियाना क्षेत्र में चलाया गया जिसमें लखनऊ से पीटीओ एसपी देव, मनोज भारद्वाज, आभा त्रिपाठी, अनीता वर्मा, उन्नाव से शैहपर किदवई, रायबरेली से रेहाना बानो, हरदोई से केएन पाण्डेय, लखीमपुर खीरी से डॉ.कौशलेंद्र यादव और सीतापुर से मो. आब्दीन अहमद उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बंद घरों में दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

यह भी पढ़े : एटीएस ने छांगुर के सहयोगी राजेश कुमार उपाध्याय को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े: कानपुर में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़े: ATM कार्ड स्वैप कर लोगों को ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, सरगना सहित 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़े: बड़ा बदलाव : लखनऊ में बदले गए कई थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रक से अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *