एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी एसटीएफ ने कोर्ट से पेशी के दौरान फरार चल रहे 50,000 के इनामी अपराधी मोहम्मद जैद खान उर्फ समीर को हरदोई जनपद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी, जो दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में 20 वर्षों की सजा काट रहा था, पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और फरारी के दौरान एक बिल्डर से 14 लाख की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस बरामद

गिरफ्तारी तोमर कोल्ड स्टोरेज, माल रोड (हरदोई) के पास हुई। तलाशी में एक अवैध 32 बोर पिस्टल, कारतूस, मोबाइल, नकदी, और बैग बरामद किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है जिसमें वाहन चोरी, दुराचार, पत्नी से मारपीट, दहेज प्रताड़ना और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अभियुक्त

फरारी के संबंध में थाना वजीरगंज में FIR दर्ज है, और लापरवाही के चलते दो सिपाहियों को निलंबित भी किया गया था। STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी से पहले आरोपी एक बिल्डर की हत्या की योजना बना रहा था और मध्य प्रदेश में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

यह भी पढ़े : नाले में गिरे युवक की तलाश जारी, चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिलने से परिजनों में आक्रोश

यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार, 71 आरोपी नामजद

यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *