एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। यूपी की राजधानी में बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले वाहन कितना फिट है। इसको लेकर मंगलवार को दिनभर अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन 34 स्कूली वाहन मानक के विपरीत पाये जाने पर उनका चालान कर दिया गया। साथ ही चेकिंग के दौरान 12 बिना परमिट के के मिले। यह अभियान आज भी जारी रहेगा।

आरटीओ प्रवर्तन के खिलाफ चला अभियान

राजधानी में बड़े पैमाने पर अनफिट वाहन पाए गए है। जिसके चलते स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया। इसी को लेकर मंगलवार को आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय के निर्देश पर राजधानी लखनऊ में खासकर कई प्रमुख नामचीन स्कूलों से जुडे वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान जो स्कूली वाहन अनफिट मिले उनका चालान कर दिया गया। साथ ही जिनमें थोड़ा मोड़ा गड़बड़ी मिली उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

अनफिट वाहनों के खिलाऊ अभियान रहेगा जारी : एसपी देव

इस दौरान पीटीओ एसपी देव, पीटीओ अनिता वर्मा और पीटीओ आभा त्रिपाठी ने अलग-अलग टीमों के साथ विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन चेकिंग किया। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि इस प्रवर्तन कार्रवाई के तहत अधूरे वाहन पेपर के चलते 34 वाहनों का चालान किया गया, बिना परमिट पाये जाने पर एक दर्जन वाहनों को निरूद्ध किया गया और जिन स्कूली वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई उनमें कैथेड्रल स्कूल, सेंट फैंसिस कॉलेज, हजरतगंज और सीएमएस गोमतीनगर शामिल रहे।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : अपर सचिव की पत्नी समेत तीन महिलाओं से चैन लूटने वाला मुठभेड़ में घायल, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : कपड़ा कारोबारी की सामूहिक आत्महत्या कांड में बड़ा खुलासा: साली और साढ़ू गिरफ्तार, जानिये क्यों

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *