एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। मेरठ में एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट और एएनटीएफ थाना मेरठ की संयुक्त टीम ने 10 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
एसटीएफ ने दोनों तस्करों को मेरठ से किया गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक यूपी, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था यूपी, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध यूपी के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स यूपी लखनऊ के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक (आॅपरेशन) एएनटीएफ मुख्यालय यूपी लखनऊ के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सतेन्द्र कुमार पुत्र प्रकाश चन्द उर्फ ओमप्रकाश निवासी पावली, रोड मोदीपुरम, थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ, राजीव शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया गया।
ट्रेन में चरस रखकर बेतिया से मुरादाबाद के लिए निकले थे तस्कर
पूछताछ का विवरण-गिरफ्तार शुदा अभियुक्त सतेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि मैं और मेरा साथी राजीव शर्मा एक साथ 20 तारीख को बस से मुरादाबाद के लिये निकले थे। मुरादाबाद से मै और राजीव ट्रेन से अगले दिन सुबह बेतिया पहुंचे थे, वहां पहुंचकर हम होटल में ठहरे थे। वहीं पर मेरी बात व्हाट्सएप कॉल से राजू गुप्ता निवासी बेतिया, बिहार से बातें हुई थीं, वह हमारे पास होटल पर ही आया था। वहीं पर उसने हमसे नगद रुपए लेकर हमको 10 किलो चरस दे दी थी। उस चरस को बैग में रखकर वापसी में हम फिर ट्रेन से 21 तारीख को बेतिया से मुरादाबाद के लिये निकले थे।
कांवड़ मेला में सप्लाई करने के लिए ला रहे थे चरस
अभियुक्तों ने बताया कि मुरादाबाद पहुंचकर वहां से बस पकड़कर मेरठ बस अड्डे आये फिर यहां अपनी फैक्ट्री पर आये थे। यहीं पर हम दोनों आॅफिस में बैठकर, बैग खोलकर चरस के बन्डलों से पिन्नी निकलाकर अलग कर रहे थे, चरस को अलग से पैक कर सप्लाई करना था, तभी आपने हमें पकड़ लिया। इस चरस को मैं और राजीव शर्मा मिलकर मांग के अनुसार फुटकर में बेच देते। कुछ ही दिनों में सावन का कांवड मेला आ रहा है, जिसपर भी चरस की डिमांड बढ़ जाती है, जो महंगे दामों में बिक जाती है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या,बचाने पहुंची मां को भी किया घायल
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना
यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …
