एसएमयूपीन्यूज, फिरोजाबाद। थाना एका पुलिस टीम ने रविवार देर रात नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी ने बताया कि 21 जून को थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में एक नाबालिग बच्चे के साथ एक युवक ने गलत काम किया। जब बच्चे की मां अभियुक्त के घर पर शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बच्चे की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायर झोंका
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष एका रमित कुमार आर्य पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त फरीदा मोड़ से कैलई रामपुर चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्यूबेल के पास छुपा हुआ है। सूचना पर थाना एका पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रामपुर चौराहा पर व आस पास सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान ट्यूबेल के पास पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा जब उसे आबाज दी गयी और पास आने को बुलाया गया तो उस संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया।
पुलिस ने घायल अभियुक्त को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।घायल अभियुक्त की पहचान अवनीश पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम उजीरपुर थाना एका के रूप में हुई है जो बच्चे से कुकर्म का वांछित अभियुक्त है।सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत
यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …
यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क
यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क
यह भी पढ़े : इंदिरा नगर में भीषण आग: टीन शेड की 16 दुकानें जलकर राख
