एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि विधायक अभय सिंह (गोसाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज) और मनोज कुमार पांडेय (ऊँचाहार) को जनविरोधी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निष्कासित किया गया है।
इनका सकारात्मक विचारधारा के बिल्कुल विपरीत पाया गया
सपा के अनुसार, इन विधायकों का व्यवहार समाजवादी पार्टी की सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक विचारधारा के बिल्कुल विपरीत पाया गया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ये नेता साम्प्रदायिक, विभाजनकारी और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी विचारधारा का समर्थन कर रहे थे। इसके साथ ही इन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं, कारोबारियों और नौकरीपेशा वर्ग के हितों के खिलाफ भी रवैया अपनाया, जो पार्टी के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
जनविरोधी रूख अपनाने वाले का पार्टी में कोई स्थान नहीं
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि इन विधायकों को पहले ही ‘अनुग्रह-अवधि’ (Grace Period) दी गई थी ताकि वे अपने विचारों और आचरण में बदलाव ला सकें, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि अच्छे व्यवहार के आधार पर कुछ अन्य लोगों को अभी समय दिया गया है, लेकिन यदि कोई भी ‘जनविरोधी’ रुख अपनाता है तो उसे पार्टी में कोई स्थान नहीं मिलेगा।
समाजवादी ने तीन विधायकों को निष्कासित कर दिया कड़ा संदेश
सपा ने यह सख्त संदेश भी दिया कि भविष्य में पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ कोई भी गतिविधि अक्षम्य मानी जाएगी और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे जहां भी रहें, पूरी विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना
यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत
यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …
यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क
यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क
यह भी पढ़े : इंदिरा नगर में भीषण आग: टीन शेड की 16 दुकानें जलकर राख
