एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।सौर ऊर्जा उपकरण बनाने वाली एक कंपनी से कमीशन मांगने के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उनके खिलाफ विवेचना शुरू करने की अनुमति मांगी है। एसआईटी ने इस संबंध में गृह विभाग को आधिकारिक पत्र भेजा है।

औपचारिक जांच के लिए सरकार से मंजूरी मांगी

जानकारी के अनुसार, एक कंपनी के प्रतिनिधि के बयान में अभिषेक प्रकाश का नाम सामने आया था। आरोप है कि जब वह पद पर थे, तब उन्होंने सौर ऊर्जा से जुड़ी एक फर्म से अनुचित लाभ की मांग की थी। मामले में पूर्व में दर्ज शिकायत और बयानों के आधार पर अब एसआईटी ने कानूनी कार्यवाही की दिशा में कदम बढ़ाते हुए औपचारिक जांच के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है।

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था

गौरतलब है कि अभिषेक प्रकाश पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था। अब एसआईटी द्वारा उनके खिलाफ जांच शुरू करने की प्रक्रिया से यह स्पष्ट है कि मामला गंभीर होता जा रहा है।सरकार की अनुमति मिलते ही एसआईटी उनके खिलाफ विवेचना आरंभ कर सकती है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल है।

यह भी पढ़े : शहरी हरित नीति को यूपी कैबिनेट की मंजूरी, अल्टीमेट ग्रीन सिटी बनेंगे प्रदेश के शहर

यह भी पढ़े : इंदिरा नगर में भीषण आग: टीन शेड की 16 दुकानें जलकर राख

यह भी पढ़े : पिछले 16 साल से फरार 50 हज़ार का इनामी डकैत सतीश उर्फ मनीष गिरफ्तार

यह भी पढ़े : एसटीएफ और डकैत गैंग के बीच मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *