एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी में मादक पदार्थो की तस्करी को लेकर यूपी पुलिस काफी गंभीर हो चली है। इसीलिए डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर एएनटीएफ एवं एनसीबी क्षेत्रीय इकाई लखनऊ के सहयोग से मादक पदार्थों की पहचान, रोक थाम एवं इनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यूपी में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्देश

भारत सरकार द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत हर वर्ष 12-26 जून के मध्य नशा मुक्ति जन जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाता है। पुलिस महानिदेशक यूपी द्वारा नशे के विरूद्ध एक राज्य व्यापी अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। ताकि यूपी से मादक पदार्थो की तस्करी को खत्म किया जा सके और नशे से लोगों को छुटकारा दिलाया जा सके।

एएनटीएफ व एनसीबी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित

उक्त निर्देश के क्रम में मंगलवार को तिलोत्तमा वर्मा पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, बीडी पॉलसन अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, चन्द्रप्रकाश पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण व अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ यूपी लखनऊ की उपस्थिति में एनसीबी क्षेत्रीय इकाई लखनऊ के सहयोग से प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ स्थित कान्फ्रेंस हॉल में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट व जनपदों के नामित नारकोटिक्स नोडल अधिकारी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों व एएनटीएफ के अधिकारी व कर्मचारी के साथ मादक पदार्थों की पहचान, रोक थाम एवं इनके विरूद्ध कार्रवाई हेतु भौतिक व वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मादक पदार्थो के खिलाफ की जाए कठोर कार्रवाई

उक्त कार्यशाला में मादक पदार्थों की पहचान, उनके दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों तस्करी की रोकथाम, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत वित्तीय जांच आदि विषयों पर एनसीबी के विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम व तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करायी जा सके।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या,बचाने पहुंची मां को भी किया घायल

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना

यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *