एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे 19 वर्षीय मनीष रावत अपने दोस्त सागर गौतम के साथ कहीं जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मनीष को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

आंखों के सामने दोस्त की मौत को सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाया सागर

बताते है कि दोनों सुबह आम के बाग में आम तोड़ने जा रहे थे। इस दौरान सागर ने मजाक में मनीष को सड़क पर धक्का दे दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में वह आ गया और सागर के आंखों के सामने उसके दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई। यह दृश्य देखकर सागर बुरी तरह टूट गया। अपने जिगरी दोस्त की लाश देखकर वह खुद को संभाल नहीं पाया और वहीं पर दूसरी ट्रक के सामने लेट कर जान देने की कोशिश की। ट्रक वाले की सतर्कता और लोगों के दौड़ने से यहां तो सागर की जान बच गई।

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

घटना के कुछ ही देर बाद सागर भागकर मलिहाबाद रेलवे फाटक पर जाकर आत्महत्या कर ली।स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों दोस्त बेहद करीबी थे और साथ ही पास के बागों में आम तोड़ने का काम करते थे। एक की मौत ने दूसरे को ऐसा तोड़ा कि उसने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।वहीं मलिहाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : कमता चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत, डीसीपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

यह भी पढ़े : लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या,बचाने पहुंची मां को भी किया घायल

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना

यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *