एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने जानकारी दी कि आज सायंकाल में एसटीएफ नोएडा यूनिट की टीम का सामना बुलंदशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में सक्रिय डकैतों के एक खतरनाक गैंग से हुआ। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान विनोद गड़ेरिया के रूप में हुई
मृतक की पहचान विनोद गड़ेरिया पुत्र सीताराम, निवासी इसोपुर खुरगान, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। विनोद मुजफ्फरनगर जनपद में 2024 से सक्रिय था और उसके विरुद्ध डकैती के छह से अधिक मामलों में वांछना जारी थी। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।तभी से इसकी एसटीएफ को तलाश थी, आज जाकर सफलता हाथ लगी है। इसके कब्जे से कई तमंचा भी बरामद किया गया है।
विनोद 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था
एसटीएफ के अनुसार, विनोद 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उस पर मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत आदि जनपदों में डकैती, हत्या, लूट समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2012 के एक मामले में न्यायालय द्वारा उसे 7 वर्ष की सजा भी सुनाई जा चुकी थी।
यह बदमाश लंबे समय से फरार था
यह मुठभेड़ एसटीएफ के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि यह बदमाश लंबे समय से फरार था और क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस द्वारा गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश और कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े : डीपफेक के खिलाफ श्रावस्ती पुलिस की मुहिम को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
यह भी पढ़े : पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, गिरफ्तार
यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार
