एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां के विज्ञानपुरी इलाके में सोमवार शाम को घरेलू विवाद के चलते एक सौतेले पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी सिमरन की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी को बचाने पहुंची मां रेखा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
फोन पर बात करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका सिमरन विज्ञानपुरी में अपनी मां रेखा राजपूत के साथ रहती थी। रेखा के पहले पति जागेश सिंह राजपूत का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने विकास चंद्र पांडेय नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी।
घटना के वक्त सिमरन मोबाइल फोन चला रही थी
सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे विकास भी घर पर मौजूद था। रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त सिमरन मोबाइल फोन चला रही थी, जिसे देखकर विकास ने उसे टोका और कहा कि वह फोन पर किसी से अनुचित बातचीत कर रही है। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक विवाद में बदल गई।
चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गर्दन पर कई वार
गुस्से में बेकाबू हुए विकास ने किचन से चाकू उठाया और सिमरन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसकी चीखें सुनकर मां रेखा दौड़ीं और बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। रेखा के हाथ में गंभीर चोट आई है। सिमरन की गर्दन पर कई वार किए गए, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ सिमरन को जीप से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी विकास चंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विरासत और संपत्ति को लेकर था पुराना विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास अक्सर सिमरन से विरासत और प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करता था। वह खुद कोई काम नहीं करता था और रेखा की संपत्ति पर अधिकार जताता था। सिमरन को यह बात पसंद नहीं थी और अक्सर उसका विकास से विवाद होता रहता था। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि घर में कलह आम बात हो चुकी थी।
मां-बेटी के रिश्ते में था तनाव, पहले भी हो चुके थे झगड़े
एसीपी गंज विकास जायसवाल ने आरोपी से पूछताछ की। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि सिमरन और उसके सौतेले पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। रेखा की विकास से शादी के बाद सिमरन अक्सर नाराज रहा करती थी। पड़ोसियों के अनुसार, रेखा के पहले पति डॉक्टर थे, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी है।
इलाके में पसरा सन्नाटा, परिवार सदमे में
घटना विज्ञानपुरी जैसे पॉश इलाके में हुई, जिससे स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। रेखा के परिजनों से पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की। सिमरन के ताऊ ने बताया कि वह परिवार से वर्षों से संपर्क में नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना
यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …
यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क
यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

