एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी की राजधानी में रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी अंसल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है। बीते चौबीस घंटे में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ठगी के 10 नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें फ्लैट, विला और प्लॉट के नाम पर कुल 1.72 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। अब तक लखनऊ के विभिन्न थानों में अंसल के खिलाफ कुल 224 मामले दर्ज हो चुके हैं।

प्लॉट के नाम पर दे दिया 33.60 लाख अभी नहीं की रजिस्ट्री

रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी, सुशांत गोल्फ सिटी की निवासी तनुजा कृष्ण दुबे ने बताया कि उनके पिता मदन मोहन चंद्रा ने 2011 में अंसल की साइट में प्लॉट बुक कराया था, जिसके लिए 2015 तक 33.60 लाख की किस्तों में भुगतान भी किया गया। लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की गई। पिता की 2022 में मृत्यु के बाद जब तनुजा ने अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने की मांग की तो उन्हें कंपनी अधिकारियों की ओर से धमकियां मिलने लगीं।

सबसे ज्यादा बाहरी लोग हुए ठगी के शिकार

गुरुग्राम निवासी डॉ. शचि त्रिपाठी ने 25.32 लाख रुपये देने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री न होने की शिकायत की। गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी अमियकेत सिंह से 10.47 लाख, पीजीआई साउथ सिटी के रजनीश गौड़ से दो विला के नाम पर 31.30 लाख, अलीगंज के आशीष अग्निहोत्री से फ्लैट के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की गई।

पूरे मामलों की जांच करने में जुटी पुलिस

इसी तरह, चेतराम (आशियाना सेक्टर) से 10.22 लाख, शैलेश अग्निहोत्री (अलीगंज) से दो फ्लैट के नाम पर 8 लाख, पारसनाथ (अर्जुनगंज) से 5.38 लाख, अमित कुमार (साकेतपुरी) से 28 लाख और गौतमबुद्धनगर निवासी सरोज तिवारी से विला के नाम पर 12.35 लाख की ठगी की गई।इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : मलिहाबाद में हकीम के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ हत्यारे के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़े : आई लव यू बिट्टू बाबू लिख युवक ने खाईं 40 गोलियां, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने बचाई जान

यह भी पढ़े : पेपर रोल के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 96 लाख का गांजा, तीन गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *