एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र में चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और उसके सात साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश हिमांशु उर्फ संजू बाबा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके द्वारा बंद घरों को निशाना बनाया जाता था। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश में लगी हुई थी,जो आज जाकर सफलता हाथ लगी ।

पुलिस ने घेराबंदी की तो गैंग के सरगना ने कर दी पुलिस पर फायरिंग

बता दें कि इन चोरों की गिरफ्तारी एसीपी गाजीपुर विक्रम सिंह और थाना प्रभारी विकास राय की अगुवाई में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वोदय नगर मजार के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें गिरोह का सरगना संजू बाबा घायल हो गया।

गैंग का लीडर समेत आठ गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से संजू बाबा समेत कुल आठ बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से भारी मात्रा में चोरी का माल, चांदी जैसी दिखने वाली पीली धातु, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया, जिसे वे आपस में बांट रहे थे।भी अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर चोरी की थी। चोरी से पहले उनके घर में मैंगी पार्टी की थी।

काफी चर्चा में रही चोरों की मैगी पार्टी

बता दें कि मैंगी पार्टी का वीडियो वायरल होने पर यह चोरी की घटना काफी चर्चा में रही है। इसी घटना के बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की तड़के पुलिस का सफलता मिल गई और गैंग का सरगना समेत आठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में सुनसान मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े : पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, गिरफ्तार

यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी के फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *