एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के महानगर में छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या का मामला ठंडा नहीं हुआ कि अब दिनेश नामक ई रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित शव को सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब लहूलुहान हालत में शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे स्टेशन के पास रात्रि में मिला अज्ञात शव

डीसीपी मध्य अाशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पूरी घटना बीती रात्रि की है। बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के पास एक स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। अज्ञात व्यक्ति का शव था जो दिखने में बीस वर्ष का लग रहा था। शव के पास एक ई रिक्शा खड़ा था। उस समय यह ज्ञात नहीं था कि यह शव किसका है और हत्या किसने की है। क्योंकि शव जो था उसका पेट फटा हुआ था और पीठ पर एक चाकू भी घुसा था।

दिनेश कुमार मूल निवासी श्रावस्ती के रूप में हुई पहचान

पुलिस ने तत्काल ई रिक्शा के माध्यम से जानकारी की तो जो ई रिक्शा खरीदने वाला व्यक्ति था ने बताया कि वर्तमान में इसे बेच दिया है। इसमें अन्य व्यक्ति से जानकारी हुई जिसका नाम कलीम जो ठाकुरगंज लखनऊ का रहने वाला है। उसने बताया कि 26 जून की रात्रि को एक व्यक्ति दिनेश कुमार जो श्रावस्ती का रहने वाला है, उसको यह ई रिक्शा चलाने के लिए दिया था। ई रिक्शा के मालिक को मौके पर बुलाया गया तो शव की पहचान दिनेश कुमार के रूप में की। उसी सूचना के आधार पर तत्काल एक मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की हुई पहचान

रात्रि में ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी हुई की मौके पर एक और ई रिक्शा आया था। दोनों ई रिक्शा चालक के बीच में लड़ाई हुई। जिसके पश्चात दिनेश कुमार मौके पर मृत पाया गया। दूसरे ई रिक्शा की तलाश के लिए रात्रि में ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त से पूछताछ की जा रही

अभियुक्त का नाम शिवाकांत मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा है जो मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है। वर्तमान में पानीपथ हरियाणा में रह रहा था। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चूंकि रात्रि में छह घंटे भीतर अज्ञात शव मिलने के बाद उसके हत्यारे को पता लगाकर आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पूरे महानगर की टीम को 25 हजार का ईनाम दिया जा रहा है।

आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि हत्या के पीछे शिवाकांत नामक युवक का हाथ है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में शिवाकांत ने जुर्म कबूल कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस हत्या की वजह को लेकर गहराई से जांच कर रही है। दिनेश और शिवाकांत के बीच किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़े : आई लव यू बिट्टू बाबू लिख युवक ने खाईं 40 गोलियां, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने बचाई जान

यह भी पढ़े : बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ हत्यारे के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़े : मलिहाबाद में हकीम के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : डीजीपी ने कहा- मोहर्रम में साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर रहे पुलिस की नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *