एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के इंदिरा नहर के पास एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार करीब चालीस यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। गनीमत की रही एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों ने अपने आप को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया।

इंदिरा नहर के पास हुआ यह सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार बंगाल से कच्छ जा रही एक प्राइवेट बस जैसे ही इंदिरा नहर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। वहीं भीषण टक्कर से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। सभी डर के मारे बस से नींचे उतर आये। वहीं इसी सूचना फौरन पुलिस को दी गई।

घायल ट्रक चालक को अस्पताल में कराया भर्ती

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शुभम को किसी तरह बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक की पहचान कानपुर निवासी शुभम के रूप में हुई है। बस में मौजूद सभी सवारियां सुरक्षित हैं, हालांकि उन्हें काफी डर और झटका लगा।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक के ठीक हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े : अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े : नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पहले दिन दिखाया सक्रिय नेतृत्व का नमूना, जानिये कैसे

यह भी पढ़े : सभी छोटे दल अपने दल को मजबूत करते हैं , हम भी पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे : अनुप्रिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *