एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के गौतमपल्ली थानाक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते वहां पर तैनात पुलिस कर्मियाें ने महिला को बचा लिया। इसके बाद महिला को गोतमपल्ली पुलिस के हवाल कर दिया। इस दौरान महिला का बड़ा भाई और उसकी भांजी भी मौजूद रही।

आत्मदाह निरोधी दस्ते नहीं डालने दिया ज्वलनशील पदार्थ

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र गौतमपल्ली, टैंगो गेट नंबर-3 पर सुमित्रा कौर पुत्री जसवंत सिंह निवासी-बाजार घाट वैल्हा थाना हजारा जनपद पीलीभीत उम्र करीब 27 वर्ष जो कि अपने सगे बड़े भाई मनदीप सिंह उम्र करीब 31 वर्ष व अपनी 17 वर्षीय भांजी के साथ थीं, के द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया गया। घटनास्थल पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुये बचा लिया गया है। इसके बाद उन्हे थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

अपने केस की सीबीसीआईडी से कराना चाहती हैं जांच

सुमित्रा ने बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने केस की जांच CBCID से करवाना चाहती थी, जबकि वर्तमान में मामले की जांच थाना हजारा द्वारा की जा रही है। महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास पिछले दर्ज मुकदमे से जुड़ा हुआ है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए आत्मदाह करने जा रही थी। घटना के बारे में पूरी जानकारी पीलीभीत पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना

यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *