लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तान और रेंज स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में सबसे अहम नाम वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित गुप्ता का है, जिन्हें अब सचिव गृह के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : तेल चोरी का हाईटेक गैंग गिरफ्तार, कैमिकल से मिलाकर बेचते थे नकली डीजल-पेट्रोल

रेंज और बड़े पदों पर तबादले

-वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित गुप्ता को अब उत्तर प्रदेश सचिवालय में सचिव गृह बनाया गया है।

-अजय साहनी, जो अब तक सहारनपुर में डीआईजी पद पर थे, को बरेली रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।

-प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े डीआईजी वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

-मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रमोट कर सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में युवक की हत्या करने के बाद घर के पास फेंका शव

कप्तानों के स्तर पर तबादले

-अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।

-गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर को अब अयोध्या भेजा गया है।

-इटावा के एसएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।

-लखनऊ पीएसी में तैनात अूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।

-कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा भेजा गया है।

-गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात राजेश कुमार को कौशांबी का एसपी बनाया गया है।

-फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को अब गाजियाबाद कमिश्नरेट में जिम्मेदारी दी गई है।

-संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है।

-गोरखपुर में एसपी रेलवे पद पर तैनात संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है।

-लक्ष्मी निवास मिश्रा, जो अब तक एसीओ में कार्यरत थे, को गोरखपुर रेलवे का एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में इंजीनियर्स को तालिबानी सजा, पांचवीं मंज़िल से उल्टा लटकाया

अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

जानकारी के लिए बता दें कि शासन के इस फैसले को आगामी होने वाले चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के नजरिए से देखा जा रहा है। सभी अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *