लखनऊ । थाना इटौंजा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा माहोना के निकट कच्ची मजार के पास बीती रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन क्रमशः बाइक नंबर UP 32 PS 4472 (राइडर) और UP 32 QH 9784 (स्प्लेंडर) हैं। हादसे के बाद दो घायलों को पुलिस टीम ने मौके से उठाकर ट्रॉमा सेंटर और सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जबकि दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने पहले ही अस्पताल भेज दिया था।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतकों व घायलों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान
मोहित (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी कठवारा, थाना बीकेटी – आर्यन का मौसेरा भाई, स्प्लेंडर बाइक पर सवार था। ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित।
महेंद्र उर्फ टोमिट (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी किशनपुर माहोना, थाना इटौंजा – सौ शैय्या अस्पताल में मृत घोषित।
घायल व्यक्तियों का विवरण
आर्यन पुत्र रामचंद्र (18 वर्ष), निवासी अकबरपुर, इटौंजा – ट्रॉमा सेंटर में इलाजरत।
हरिओम पुत्र कामता (22 वर्ष), निवासी किशनपुर, इटौंजा – सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती।
बबली पुत्र टुन्ना (20 वर्ष), निवासी किशनपुर, इटौंजा – मामूली चोटें आईं, घर भेज दिया गया।
