लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान एक शातिर अपराधी को पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस को देखते हुए बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बीकेटी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 157/25 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित दोनों आरोपी एक मोटरसाइकिल से अस्ति की ओर से विपश्यना केंद्र की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही अनावरण में लगी पुलिस टीम को तुरंत सक्रिय किया गया।

चेकिंग के दौरान विपश्यना केंद्र के पास पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार तेजी से गलत दिशा में बीकेटी की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, और मानपुर बाना अंडरपास के पास पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़े : रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

घायल बदमाश की पहचान सचिन नायर के रूप में हुई

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे बाइक गिर गई। इस दौरान दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला।घायल बदमाश की पहचान सचिन नायर पुत्र रवीन्द्रनाथ नायर (निवासी 10, रामप्रताप मार्ग, मल्लाहटा, थाना हजरतगंज, उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है।

उसने फरार साथी का नाम मुकेश सोनकर पुत्र स्व. बिंद्रादीन (निवासी 5/96, रविदास नगर, वज़ीर हसन रोड, थाना हजरतगंज, उम्र करीब 51 वर्ष) बताया।घायल सचिन को तत्काल सरकारी गाड़ी से सौ शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बलरामपुर अस्पताल होते हुए केजीएमयू रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोलियां, एक युवक की मौत, दो घायल

घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद

पुलिस ने सचिन नायर के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा 2040 नगदी राशि बरामद किया है। डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी ने बताया कि, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन दोनों को रोका था। फायरिंग की गई, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई और एक अपराधी घायल हुआ है। दूसरे की तलाश जारी है। दोनों खिलाफ 15 से 20 मुकदमे लूट के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या,आरोपित प्रेमिका का पिता गिरफ्तार

इन बदमाशों ने सोमवार को एक बुजुर्ग के साथ की थी लूट

बीकेटी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके थे कि सोमवार को एक बुजुर्ग को धक्का देकर दिनदहाड़े बैंक से लौटते समय लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। पीड़ित जैसे ही बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी के निर्देशन में नॉर्थ जोन की क्राइम टीम को लगाया गया, जिन्होंने तकनीकी व मानव स्रोतों के आधार पर ताबड़तोड़ जांच शुरू की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *