एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ । यूपी की राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें बरेली से अयोध्या जा रहे परिवार की कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिता और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बहू, पोता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि ड्राइवर को मामूली रूप से चोट आयी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीकेटी थाना क्षेत्र के देवरी रुखारा क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के देवरी रुखारा क्रॉसिंग के पास की है। सीतापुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या की ओर जा रही कार अचानक टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, कार चला रहे अर्पित को नींद की झपकी आई, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा घुसी।
मृतक की पहचान बरेली सुभाषनगर के रूप में हुई
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विकास चंद्र हजेला (निवासी: पार्क लाइट, थाना सुभाषनगर, बरेली) और उनके बेटे गौरव हजेला के रूप में हुई है।घटना में गौरव की पत्नी प्राची, उनका बेटा अयान, और कार चालक अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अयोध्या दर्शन का सपना टूटा हादसे में
परिवार अयोध्या दर्शन के लिए निकला था, लेकिन यह यात्रा उनकी ज़िंदगी की आखिरी यात्रा बन गई। मृतक गौरव हजेला के रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बीकेटी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दुर्घटना की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया चालक को आई नींद की झपकी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : 30 साल से फरार खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह गिरफ्तार
ट्रैफिक नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर रहे
ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी, लेकिन इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह वैध रूप से खड़ी थी या नहीं।यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक परिवार का सपना, एक साथ उजड़ने की कहानी है। यूपी में सड़कों पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सुरक्षा मानकों और ट्रैफिक नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
